पुलिस दूरसंचार भर्ती : लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तारीखें जारी ; एसएसओ आईडी के माध्यम से प्रवेश पत्र करें डाउनलोड

राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में आयोजन

पुलिस दूरसंचार भर्ती : लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तारीखें जारी ; एसएसओ आईडी के माध्यम से प्रवेश पत्र करें डाउनलोड

पुलिस दूरसंचार में कॉन्स्टेबल भर्ती के तहत विज्ञापित 1469 पदों के लिए 13 सितम्बर, 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी सफल अभ्यर्थियों का विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

जयपुर। पुलिस दूरसंचार में कॉन्स्टेबल (सामान्य/चालक) भर्ती के तहत विज्ञापित 1469 पदों के लिए 13 सितम्बर, 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी सफल अभ्यर्थियों का विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। दिसम्बर में शुरू होंगे शारीरिक परीक्षण उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सामान्य और चालक वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अब अगला चरण शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षण (PET/PST) होगा। यह महत्वपूर्ण चरण 01 दिसम्बर से 07 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण का आयोजन राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी अभी से तेज कर देनी चाहिए।

 ई-प्रवेश पत्र जारी, एसएसओ आईडी से करें डाउनलोड
पीईटी/पीएसटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment2.rajasthan.gov.in, https://www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से तुरंत अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। प्रवेश पत्र में पीईटी/पीएसटी के आयोजन के लिए अभ्यर्थी की निश्चित तिथि, समय और स्थान स्पष्ट रूप से अंकित है।

यदि किसी अभ्यर्थी को अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे अभ्यर्थी सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो सकते हैं। वैकल्पिक रूप से वे दूरभाष नम्बर 0141-2821597 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग