बाजारों के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम : जयपुर व्यापार महासंघ व नगर निगम की बैठक में पार्किंग, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर बनी सहमति

ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को राहत मिलेगी

बाजारों के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम : जयपुर व्यापार महासंघ व नगर निगम की बैठक में पार्किंग, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर बनी सहमति

बाजारों के विकास और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार महासंघ ने नगर निगम सीओ ओम कसेरा से मुलाकात। बैठक में पार्किंग, अतिक्रमण, सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं पर चर्चा। अधिकारियों ने समस्याओं के प्राथमिक समाधान का आश्वासन।

जयपुर। शहर के बाजारों के समग्र विकास और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर जयपुर व्यापार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने लालकोठी स्थित नगर निगम कार्यालय में सीओ ओम कसेरा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल एवं महामंत्री सुरेश सैनी ने किया। बैठक में बाजारों के सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं और कर संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक बाजार की समस्याओं को अलग-अलग चिन्हित कर प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि शहर के प्रमुख बाजारों में एकरूपता लाने के लिए प्रवेश द्वारों और प्रमुख स्थानों पर आकर्षक नाम पट्टिकाएं लगाई जाएंगी, जिससे बाजारों की पहचान सुदृढ़ होगी। पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या पर विशेष जोर देते हुए निगम प्रशासन ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से स्थायी समाधान लागू किए जाएंगे। सार्वजनिक सुविधाओं के अंतर्गत बाजारों में सुलभ शौचालयों के लिए स्थान चिन्हित कर नए कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे, जिससे ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को राहत मिलेगी।

वहीं, यूडी टैक्स से संबंधित शिकायतों पर भी गंभीरता दिखाई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि 100 300 गज के मकानों को गलत तरीके से कमर्शियल श्रेणी में शामिल कर नोटिस जारी किए गए हैं, तो उनकी निष्पक्ष सुनवाई होगी और दोषी एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता को लेकर भी बैठक में सकारात्मक पहल सामने आई।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी
ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने अमेरिका के साथ बातचीत को सैन्य संघर्ष का विस्तार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...
फल और सब्जियों के भाव आसमान पर : गर्मी से आवक कमजोर होने का असर, अलग-अलग बाजारों में भारी अंतर
'दलाल' देश बना शांतिदूत? कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र पर हमला ; शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी
पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग
जयपुर कनेक्शन वाला लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ फर्जी पासपोर्ट से फरार, सऊदी अरब में छिपने की आशंका
बाजारों के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम : जयपुर व्यापार महासंघ व नगर निगम की बैठक में पार्किंग, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर बनी सहमति
भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों में नई उम्मीद : भारत परस्पर सम्बन्धों को 'भविष्योन्मुखी साझेदारी' में बदलने पर सहमत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों का दृष्टिकोण समान