पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग : दो वाहन चपेट में आए, समय रहते टला बड़ा हादसा
अचानक एक बाइक में शॉर्ट सर्किट
पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग, दो वाहन चपेट में आए, समय रहते टला बड़ा हादसा जयपुर में बुधवार देर रात एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल भरवाने आई एक बाइक में अचानक आग लग गई।
जयपुर। पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग, दो वाहन चपेट में आए, समय रहते टला बड़ा हादसा जयपुर में बुधवार देर रात एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल भरवाने आई एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और पास खड़ी दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन पंप कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया कि अनुसार यह घटना रात करीब 12 बजे पुराना आमेर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई। उस समय पंप पर सामान्य गतिविधियां चल रही थीं और एक डीजल टैंकर खाली होने के बाद वहीं खड़ा था। इसी दौरान कुछ ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पेट्रोल भरवाते समय अचानक एक बाइक में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे उसमें आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और पास में खड़ी दूसरी बाइक भी इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने से बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई थी। हालांकि, पंप कर्मचारियों ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत आग बुझाने के संयंत्रों का इस्तेमाल किया और दोनों बाइकों में लगी आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा देने के कारण आग फैलने से रुक गई और पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य वाहन तथा डीजल टैंकर सुरक्षित बच गए। पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Comment List