पंचायत चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, 90 प्रचार रथों से गांव-ढाणियों तक वर्चुअल पहुंच रहे सीएम

33 महीने के कामकाज को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

पंचायत चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, 90 प्रचार रथों से गांव-ढाणियों तक वर्चुअल पहुंच रहे सीएम
पंचायत चुनावों में भाजपा ने प्रचार तेज करते हुए प्रदेशभर में 90 प्रचार रथ उतारे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभाओं को संबोधित कर ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन की अपील कर रहे। प्रचार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रमुखता दी जा रही।

जयपुर। निकाय चुनावों में जीत के बाद अब भाजपा ने पंचायत चुनावों में भी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद चुनावी मोर्चे पर उतरकर गांव-ढाणियों तक सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का संदेश पहुंचा रहे हैं। इसके लिए प्रदेशभर में 90 प्रचार रथ चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रोजाना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन रथों से जुड़ी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं और ग्रामीणों से संवाद भी कर रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर गांवों में भी भाजपा का राजनीतिक आधार मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री अपने संबोधनों में ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के बाद अब पंचायतों में भी भाजपा को मौका देकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाएं, ताकि गांवों में विकास कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास, किसानों की समृद्धि और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

पंचायत चुनाव से पहले भाजपा प्रचार रथों के जरिए सरकार के कामकाज को ग्रामीण मतदाताओं तक पहुंचाने में जुटी है। अब पार्टी की रणनीति इन दावों और योजनाओं के सहारे गांवों में समर्थन जुटाने तथा पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने की है।

योजनाओं के सहारे ग्रामीण मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश :

Read More क्या ये वही पिंजरा है, जहां टाइगर ने महिला श्रमिक पर किया था हमला? पर्यटकों में छिड़ जाती है पुरानी घटना की चर्चा

प्रचार रथों के जरिए ग्रामीणों को विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान, ग्राम चौपाल, अटल ज्ञान केंद्र, अटल पथ, किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जैसी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री का जोर इस बात पर है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे।

Read More सेवा सेतु अभियान में गृहकर पर 50% छूट, नगरीय विकास कर के ब्याज-शास्ति भी माफ

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने, जनसंपर्क बढ़ाने और ग्रामीणों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें हर गांव और ढाणी तक विकास और सुशासन का संदेश पहुंचाना चाहिए।

Read More नाहरगढ़ अभयारण्य में वनपाल और वनरक्षक 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

8 जिला परिषदें, 94 पंचायत समितियां और 3,467 नई ग्राम पंचायतें :

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए किए गए कामों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 8 नई जिला परिषदें, 94 नई पंचायत समितियां और 3,467 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि विकसित गांव ही विकसित भारत की आधारशिला हैं। गांव मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा और गांव समृद्ध होंगे तो भारत भी समृद्ध बनेगा।

भर्तियों और जल परियोजनाओं को लेकर भी गिनाईं उपलब्धियां :

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 1 लाख 93 हजार पदों पर नियुक्तियां दी हैं, जबकि 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। उनके अनुसार, प्रदेश में 410 से अधिक परीक्षाएं बिना पेपरलीक के संपन्न कराई गई हैं। उन्होंने रामजल सेतु लिंक परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने, यमुना जल परियोजना पर काम शुरू होने और किशाऊ समझौते से प्रदेश को लाभ मिलने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल की तुलना अपनी सरकार के 33 महीनों के कामकाज से करते हुए दावा किया कि कई क्षेत्रों में तीन गुना से लेकर 28 गुना तक अधिक काम हुए हैं।

सरकार की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार-

सड़क निर्माण: 18,431 किलोमीटर नई सड़कें बनाने का दावा, जबकि कांग्रेस सरकार के पांच साल में 13 हजार किलोमीटर सड़कें बनी थीं।

सैटेलाइट अस्पताल: वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 18 अस्पताल स्थापित करने की बात कही गई, जबकि कांग्रेस के समय यह संख्या 10 थी।

उप-स्वास्थ्य केंद्र: 1,476 केंद्रों के निर्माण का दावा, जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान 515 केंद्र बने थे।

ओडीएफ प्लस गांव: 41,125 गांवों को ओडीएफ प्लस का दर्जा देने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने इसे कांग्रेस सरकार की तुलना में 28 गुना अधिक बताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

10 अक्टूबर को राज्यभर में राष्ट्रीय लोक अदालत, 8.38 लाख प्रकरणों का होगा निस्तारण  10 अक्टूबर को राज्यभर में राष्ट्रीय लोक अदालत, 8.38 लाख प्रकरणों का होगा निस्तारण 
ख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल के मार्गदर्शन में जोधपुर में प्रातः 10 बजे तथा जयपुर पीठ में न्यायाधिपति महेन्द्र कुमार...
Voice of gen-z & alpha: सरकारी कुर्सी पर बैठकर गायब, जनता के भरोसे से खिलवाड़
आखिर क्यों नाना पाटेकर के निधन की गोवा पुलिस ने शुरू की जांच? अस्वाभाविक परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज
अस्पतालों के बाहर रात में कान फोड शोर, दिन में 50.7 डेसिबल दर्ज और रात में 47.4 डेसिबल रहा स्तर
अस्पताल के चक्कर नहीं, अब घर पर ही इलाज और देखभाल; राजस्थान में सवा साल में 3 लाख से ज्यादा मरीजों को राहत
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: रेजीनगर सीट पर भाजपा आगे, दूसरे चरण की मतगणना पूरी
पवन सिंह के समर्थन से चर्चा में आईं सोनम मलिक, 'राइज एंड फॉल 2' में करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री