भाजपा ने सुनील कोठारी को बनाया मेयर का उम्मीदवार : वार्ड 112 से आए है पार्षद चुनाव जीतकर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में होती है उनकी गिनती

जयपुर शहर अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष और मंत्री रह चुके

भाजपा ने सुनील कोठारी को बनाया मेयर का उम्मीदवार : वार्ड 112 से आए है पार्षद चुनाव जीतकर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में होती है उनकी गिनती
भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर में नगर निगम का प्रत्याशी सुनील कोठारी को बनाया है। सुनील कोठारी वार्ड नंबर 112 से पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में उनकी गिनती होती है।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर में नगर निगम का प्रत्याशी सुनील कोठारी को बनाया है। सुनील कोठारी वार्ड नंबर 112 से पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में उनकी गिनती होती है। सुनील कोठारी जयपुर शहर अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष और मंत्री रह चुके हैं। चुनाव होने के पहले से ही यह लगभग तय था कि सुनील कोठारी जयपुर से भाजपा के मेयर के दावेदार होंगे।

सुनील कोठारी संघ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नजदीकी माने जाते हैं। जयपुर शहर पर कोट के रहने वाले हैं। उनका जेंट्स एंड ज्वेलरी का व्यवसाय है। जैन समाज से आते हैं। जयपुर नगर निगम में 150 वार्ड में भाजपा को 78 वार्ड मिले हैं। यानी कि भाजपा 78 बार से जीत कर आई है, ऐसे में भाजपा का मेयर सुनील कोठारी का बनना लगभग तय माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जर्मनी में देखभाल केन्द्र में लगी आग : एक व्यक्ति की मौत, हादसे में 25 लोग घायल जर्मनी में देखभाल केन्द्र में लगी आग : एक व्यक्ति की मौत, हादसे में 25 लोग घायल
बर्लिन में पांच मंजिला देखभाल केंद्र में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल...
बिहार विधान परिषद चुनाव : जनसुराज ने घोषित किए प्रत्याशी, निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज
जयपुर एयरपोर्ट पर बदलेगा फ्लाइट शेड्यूल : कई शहरों के लिए बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी, मुंबई के लिए रोजाना 13 फ्लाइट
भूपेश बघेल पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन : FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ता ने की नारेबाजी
निकाय चुनावों की भाजपा कार्यालय में समीक्षा : संभाग प्रभारियों के साथ मंथन, राठौड़-द्विवेदी सहित चुनाव से जुड़े नेता हुए शामिल
रोडवेज बस में चेकिंग : यात्रियों से किराया लिया, टिकट नहीं दिया; परिचालक के खिलाफ कार्रवाई
मुंबई में गणपति पंडाल के पास लगा करंट : नाबालिग लड़की सहित एक महिला की मौत, अधिकारियों ने काटी बिजली आपूर्ति