देश के हर नागरिक से स्वदेशी अपनाने का भाजपा करेगी आह्वान : स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जाएगा जोर, भोला सिंह ने कहा- सभी जिलों में नकलेगी यात्रा 

इसके बाद जिला स्तर पर कार्यशाला होगी

देश के हर नागरिक से स्वदेशी अपनाने का भाजपा करेगी आह्वान : स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जाएगा जोर, भोला सिंह ने कहा- सभी जिलों में नकलेगी यात्रा 
स्वदेश अपनाने का आह्वान करेंगी। इसके लिए गत 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती से 25 दिसंबर अटल की जयंती तक इस अभियान शुरू किया है। 

जयपुर। भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, सांसद एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के प्रदेश प्रभारी डॉ. भोला सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता को बढ़ावा दे रहे है। आत्मनिर्भरता का आह्वान देश में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुंचेगी और स्वदेश अपनाने का आह्वान करेंगी। इसके लिए गत 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती से 25 दिसंबर अटल की जयंती तक इस अभियान शुरू किया है। 

सांसद डॉ. भोला सिंह ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत पहले माह में भाजपा सभी जिलों में तथा दूसरे माह में सभी मंडलों में जागरूकता अभियान चलाएगी। व्यापारी सम्मेलन, उद्योग सम्मेलन, प्रभात फेरी, मशाल यात्रा, नुक्कड नाटक, मेला, किसान मार्च जैसे आयोजन किए जाएंगे। इसमें भारतीय उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।

अभियान के प्रदेश संयोजक एवं सांसद दामोदर अग्रवाल ने बताया कि अभियान के सफल आयोजन के लिए प्रदेश की कार्यशाला प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इसके बाद जिला स्तर पर कार्यशाला होगी। इस अभियान के तहत सभी जिलों में आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा निकाली जाएगी। दीपावली पर्व के समय लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने एवं दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। विदेशी लाइटिंग उत्पादों की जगह दीयों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा।

Tags: BJP

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने...
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई