कांग्रेस की अम्बेडकर विरोधी नीतियों को भाजपा करेगी बेनकाब : अग्रवाल

सम्मान में किए गए कार्यों को भी विस्तार से बताएंगे

कांग्रेस की अम्बेडकर विरोधी नीतियों को भाजपा करेगी बेनकाब : अग्रवाल

कार्यकर्ता कांग्रेस की कुनीतियों को जनता के सामने रखेंगे और भाजपा की ओर से डॉ. अम्बेडकर के सम्मान में किए गए कार्यों को भी विस्तार से बताएंगे।

जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का अपमान करने का कार्य किया है। 1952-54 के चुनाव में कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए कम्युनिस्टो के साथ मिलकर रणनीति बनाई थी, इतना ही नहीं नेहरू सरकार में मंत्री रहते हुए भी डॉ. अम्बेडकर को रक्षा और विदेश मामलों की प्रमुख समितियों से बाहर रखकर उनके ज्ञान और योगदान को पूरी तरह नजर अंदाज किया गया। ऐसे में भाजपा देश में संविधान अभियान के माध्यम से कांग्रेसियों की हकीकत जनता के सामने रखेगी। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि अभियान के तहत प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभाग सहित प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस की कुनीतियों को जनता के सामने रखेंगे और भाजपा की ओर से डॉ. अम्बेडकर के सम्मान में किए गए कार्यों को भी विस्तार से बताएंगे।

कांग्रेस हमेशा से दलित विरोधी : राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से दलित विरोधी, संविधान विरोध और डॉ. भीमराव अम्बेडकर विरोधी पार्टी रही है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने ओबीसी के लिए मंडल आयोग की सिफारिशों का विरोध किया। उन्होंने दलित और आदिवासियों के लिए आरक्षण खत्म करने का विज्ञापन प्रकाशित किया और अजा के आरक्षण को मूर्खों को प्रोत्साहन देने जैसा बताया। डॉ. अम्बेडकर ने हिंदू कोड बिल मसूदा तैयार कर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक प्रगतिशील कानून बनाया था, लेकिन कांग्रेस ने इस बिल को पास नहीं किया, जिससे आहत हो डॉ. अम्बेडकर ने नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।

 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी