बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण के बीच अचानक गश खाकर गिरा BJP कार्यकर्ता : साथियों ने संभाला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

चौपड़ पर भाजपा कार्यक्रम में अफरा-तफरी

बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण के बीच अचानक गश खाकर गिरा BJP कार्यकर्ता : साथियों ने संभाला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
स्वतंत्रता दिवस के भाजपा ध्वजारोहण कार्यक्रम में अचानक एक कार्यकर्ता गश खाकर गिर पड़ा। अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़े कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ने पर साथी कार्यकर्ताओं ने संभाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तिरंगा फहराया, कार्यक्रम में विधायक बालमुकुंद आचार्य समेत कई नेता मौजूद रहे।

जयपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर की बड़ी चौपड़ पर आयोजित भाजपा के ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़े कार्यकर्ता अचानक गश खाकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में ध्वजारोहण के दौरान कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

बड़ी चौपड़ पर हर वर्ष भाजपा की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए माहौल बदल गया।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस