भाजपा की जिला कार्यकारिणी पहले जारी, बाद में गोयल बोले भूल वश डाली, सूची वैध नहीं
सिफारिशी नाम का खुलासा करने पर नाराजगी जाहिर
सूची में पदाधिकारियों के नाम के आगे उनकी सिफारिश करने वाले नेताओं का नाम भी डाल दिया गया।
जयपुर। भाजपा के जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल के ऑफिस से शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी जारी कर दी लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने इस सूची का खंडन कर दिया। कहा की सूची गलती से कंप्यूटर ऑपरेटर ने भूलवश गलती से जल्दबाजी में डाल दी। लेकिन यह सही नहीं है। सही सूची जल्द जारी की जाएगी।
सूची में पदाधिकारियों के नाम के आगे उनकी सिफारिश करने वाले नेताओं का नाम भी डाल दिया गया। इससे नेताओं को रेस में शामिल कार्यकर्ताओं ने उनसे खुद का नाम प्रमोट नही करने को लेकर नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। इसके बाद नेताओं ने अध्यक्ष अमित गोयल से सिफारिशी नाम का खुलासा करने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद अमित गोयल ने सूची को गलत बताते हुए फेसबुक पर बयान जारी किया और नई सूची जल्द निकलने की बात कही है।

Comment List