भाजपा का चुनावी नगरीय विकास संकल्प पत्र : चुनिंदा शहरों में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लागू होगा, एक लाख आवासीय प्लांट आवंटित होंगे

भवन निर्माण नक्शों की मंजूरी ऑनलाइन सात दिन में करने का भरोसा

भाजपा का चुनावी नगरीय विकास संकल्प पत्र : चुनिंदा शहरों में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लागू होगा, एक लाख आवासीय प्लांट आवंटित होंगे
भाजपा ने निकायों के चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसे नगरीय विकास संकल्प पत्र नाम दिया है। इसमें भाजपा ने जाति-धर्म आबादी को संतुलित करने को लाए गए डिस्टर्ब एरिया एक्ट को कई शहरों में लागू करने के साथ ही आवास के सपनों को पूरा करने को एक लाख आवास निकाय क्षेत्रों में बनाकर आवंटन की घोषणा की है।

जयपुर। भाजपा ने बुधवार को निकायों के चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसे नगरीय विकास संकल्प पत्र नाम दिया है। इसमें भाजपा ने जाति-धर्म आबादी को संतुलित करने को लाए गए डिस्टर्ब एरिया एक्ट को कई शहरों में लागू करने के साथ ही आवास के सपनों को पूरा करने को एक लाख आवास निकाय क्षेत्रों में बनाकर आवंटन की घोषणा की है। साथ ही सात लाख घरों में पाइपलाइन से पीएनजी रसोई गैस कनेक्शन देने, सीवरेज लाइनों की सफाई रोबोटिक तकनीक से करने, निकायों में अभय कमांड सेंटरों को एआई से जोड़कर आमजन सुरक्षा व अपराध नियंत्रण का ऐलान भी किया गया है। वहीं स्ट्रीट वेंडर्स, टैक्सी व ई-ऑटो रिक्शा चालको का बीमा कवर करने, 15 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाने, निकायों में इनडोर स्टेडियम बनाने के वायदे भी किए हैं। वहीं, भवन निर्माण नक्शों की मंजूरी ऑनलाइन सात दिन में करने का भरोसा दिलाया है।

ये भी बड़ी घोषणाएं :

बिना खुदाई सड़क मरम्मत: सीसीटीवी सर्वे से खराब सड़को-सीवर लाइनों की जांच होगी। आधुनिक ट्रेंचलेस तकनीक से उन्हें बदलने की कार्यवाही होगी। 
रोबोटिक सीवरेज सफाई:  रोबोटिक-3 इन-1 सफाई मशीनों और डिजिटल गैस डिटेक्टर उपकरण से सीवरेज-मैनहॉल की सफाई होगी ताकि सफाईकर्मियों के साथ हादसे ना हों। 
निगमों में इंटर्नशिप: निकायों में युवाओं को इंटरर्नशिप भी कराएगी जाएगी। 
पशु शेल्टर होम: निराश्रित पशुओं को जनसहभागिता से शेल्टर होम बनेंगे, जमीन सरकार देगी। 
एआई सुरक्षा: ट्रेफिक मैनजमेंट और सुरक्षा को अभय कमांड सेंटर्स को एआई तकनीक से जोड़ा जाएगा। 
बिजली आपूर्ति : चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।  
निकायों में ई-बसें: सभी निगम क्षेत्रों में ई बस सेवाएं शुरू होंगी। 
ट्रेफिक लाइट फ्री सड़क: सड़कों और चौराहों को ट्रेफिक लाइट फ्री सड़क बनाने की कार्यवाही होगी। 
 प्रदूषण नियंत्रण: शहरों में प्रदूषण नियंत्रण को स्मॉट टॉवर और एंटी स्मॉग गन उपलब्ध होंगी। 
रात्रिकालीन सफाई:  यातायात प्रभावित ना हो, आम जन को परेशानी ना हो, इसके लिए रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर