नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की बृहद संगोष्ठी, महिलाओं का मिला व्यापक समर्थन

नारी शक्ति वंदन संगोष्ठी: जयपुर में महिलाओं का भारी समर्थन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की बृहद संगोष्ठी, महिलाओं का मिला व्यापक समर्थन

जयपुर भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य संगोष्ठी हुई। सांसद मंजू शर्मा और जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने 33% महिला आरक्षण को ऐतिहासिक बताया। डॉ. सौम्या गुर्जर ने मिस्ड कॉल अभियान के जरिए महिलाओं को नीति निर्माण और राजनीतिक नेतृत्व से जोड़ने का आह्वान किया। सैकड़ों संगठनों ने इस कदम को महिला सशक्तिकरण की नई दिशा करार दिया।

जयपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की बृहद संगोष्ठी, महिलाओं ने जताया समर्थन भाजपा जयपुर शहर जिला कार्यालय में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बृहद संगोष्ठी आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष अमित गोयल के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में सैकड़ों महिला संगठनों की प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि 2023 में पारित यह संवैधानिक संशोधन महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें नीति निर्माण में भागीदारी का अवसर देगा। इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया।

अमित गोयल ने कहा कि नारी शक्ति देश की आधारशिला रही है और यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व में आगे बढ़ाने का अवसर देगा। डॉ. सौम्या गुर्जर ने महिलाओं से समर्थन में मिस्ड कॉल करवाते हुए महिला आधारित विकास पर जोर दिया। कुसुम यादव ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। रेखा राठौड़ ने इसे महिलाओं की दशा-दिशा बदलने वाला कदम बताया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। “नारी शक्ति जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल स्मारक में पर्यटकों का पारंपरिक तिलक से स्वागत। प्रवेश द्वार पर रंगोली सजाई और मांगणियार...
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन