भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल, पंचायतों में भी विजयी होंगे : भजनलाल शर्मा

मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी

भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल, पंचायतों में भी विजयी होंगे : भजनलाल शर्मा
सीएम भजनलाल शर्मा निकाय चुनाव परिणाम के बाद शाम को भाजपा ऑफिस पहुंचे और भाजपा की जीत के जश्न में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा निकाय चुनाव परिणाम के बाद शाम को भाजपा ऑफिस पहुंचे और भाजपा की जीत के जश्न में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले ढाई वर्षों से अधिक के कार्यकाल में जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उस पर राजस्थान की जनता ने नगरीय चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन देकर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प को जनता ने स्वीकार किया है।

उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए कहा कि उनके परिश्रम की बदौलत ऐतिहासिक विजय हासिल हुई है। इन चुनावों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं ने प्रधानमंत्री और उनके विजन पर फिर से भरोसा जताया है। आज राजस्थान के साथ साथ पूरे देश का युवा उनके साथ है। भाजपा सरकार ने ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक योजनाओं को धरातल पर उतारा है। हमारे जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर महिला, युवा और गरीब कल्याण के लिए कार्य किया है।

इसी का परिणाम है कि जनता ने हमारी सरकार पर विश्वास जताया है। भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। हमने निकाय विकास संकल्प पत्र में जो वादे किए है उसे भी पूरा करेंगे। आगामी पंचायत चुनावों में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। इस जनादेश से मतदाताओं ने यह भी संदेश दिया है भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो जनता की आवाज सुनकर उनके लिए संवेदनशील होकर कार्य करती है। साथ ही मतदाताओं ने वन स्टेट, वन इलेक्शन को भी स्वीकार किया है। जनता ने माना है कि एक साथ चुनाव होने से विकास और संसाधनों की बचत होती है। जबकि कांग्रेस के समय में लगातार 2 साल तक निकाय और 2 साल तक पंचायत के चुनाव होते रहे है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित
झालाना लेपर्ड रिजर्व में मंगलवार को सुबह की सफारी में पर्यटकों को जंगल का बेहद प्यारा नजारा देखने को मिला।...
पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
महापौर और सभापतियों के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलियों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े नेता सक्रिय
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 6 अक्टूबर को होंगे चुनाव
आरपीएससी का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षाएं 13-16 अक्टूबर तक