भ्रष्टाचार का काला ‘प्रकाश’: फुलेरा थानाप्रभारी दलाल सहित 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार

आरोपी दलाल हैप्पी पूर्व में 20 हजार रुपए की घूस ले चुका था

भ्रष्टाचार का काला ‘प्रकाश’: फुलेरा थानाप्रभारी दलाल सहित 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार

साइबर क्राइम की शिकायत में गिरफ्तार नहीं करने एवं मामला रफा-दफा करने के लिए पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना फुलेरा अपने दलाल हैप्पी माथुर (सीएलजी मेंबर एवं मोबाइल शॉप मालिक) के जरिए 70 हजार रुपए की घूस मांगकर परेशान कर रहे हैं।

जयपुर/फुलेरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को फुलेरा थानाप्रभारी चन्द्रप्रकाश यादव और उसके प्राइवेट दलाल हैप्पी माथुर को 50 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीबी एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी जयपुर ग्रामीण को एक शिकायत मिली कि परिवादी के भाई को साइबर क्राइम की शिकायत में गिरफ्तार नहीं करने एवं मामला रफा-दफा करने के लिए पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना फुलेरा अपने दलाल हैप्पी माथुर (सीएलजी मेंबर एवं मोबाइल शॉप मालिक) के जरिए 70 हजार रुपए की घूस मांगकर परेशान कर रहे हैं।
इस शिकायत पर एएसपी जयपुर ग्रामीण सुनील कुमार सिहाग के नेतृत्व में गठित टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और आरोपी चंद्र प्रकाश यादव व दलाल हैप्पी माथुर को 50 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दलाल हैप्पी पूर्व में 20 हजार रुपए की घूस ले चुका था। अब एसीबी डीआईजी राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

30 कैसे कम कर दिए
एएसपी सुनील सिहाग ने बताया कि थानाप्रभारी चन्द्रप्रकाश पर घूसखोरी का इतना भूत सवार था कि परिवादी से एक लाख रुपए की मांग की लेकिन दलाल हैप्पी ने 30 हजार रुपए कम कर दिए तो चन्द्रप्रकाश ने दलाल से कहा कि तू कौन होता है 30 कम करने वाला अब मैं 30 हजार तुझसे ही लूंगा, तुझे ही ये 30 हजार रुपए भुगतने होंगे। इसके बाद घूस के रुपए थानाप्रभारी के चैम्बर में लेते ही चन्द्रप्रकाश और दलाल हैप्पी को दबोच लिया। 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी