दो करोड़ की घूस लेते दलाल गिरफ्तार : SOG के ASP डिटेन, 1.96 करोड़ के डमी नोट बरामद

272 भूखंड प्रकरण में राहत दिलाने के एवज में मांगी गई थी रकम

दो करोड़ की घूस लेते दलाल गिरफ्तार : SOG के ASP डिटेन, 1.96 करोड़ के डमी नोट बरामद
एसीबी ने दो करोड़ रुपए की रिश्वत लेते दलाल सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रकम में 4 लाख असली और 1.96 करोड़ रुपए डमी नोट मिले। मामले में भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसओजी उदयपुर के एएसपी मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित आवास से डिटेन किया गया। रिश्वत 272 भूखण्ड प्रकरण में राहत के बदले मांगी गई थी।

जयपुर/उदयपुर। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए दो करोड़ रुपए की रिश्वत लेते एक दलाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में बरामद रकम में 4 लाख रुपए असली और 1 करोड़ 96 लाख रुपए डमी नोट मिले हैं। मामले में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसओजी उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित उनके आवास से डिटेन किया गया है। एसीबी की टीम दोनों से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है। एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के अनुसार एसीबी इंटेलीजेंस यूनिट उदयपुर को एक शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उदयपुर नगर निगम के 272 भूखण्डों से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण संख्या 97/2022 में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को दर्ज मुकदमों में राहत दिलाने, अन्य मामलों में आरोपी नहीं बनाने और गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के घर से बरामद ऐसे दस्तावेज, जिन्हें जब्त नहीं किया गया था, वापस लौटाने के बदले दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।

सत्यापन के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने रिश्वत की मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान बातचीत में रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद शनिवार को ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सज्जन सिंह जैन उर्फ  टाटला को परिवादी की फैक्ट्री से दो करोड़ रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से बरामद रकम की जांच में 4 लाख रुपए भारतीय मुद्रा और 1.96 करोड़ रुपए डमी नोट (चिल्ड्रन नोट) पाए गए।

एसओजी के एएसपी को बालोतरा से डिटेन किया

Read More अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता मित्रों से की आत्मीय बातचीत, नितिन नवीन ने दिलाई शपथ

एसीबी के अनुसार मामले में मुकेश कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी उदयपुर की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें उनके बालोतरा स्थित निवास से डिटेन किया गया। उनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Read More कालबेलिया नृत्य से सजेगा ‘गुलाबो पद्मश्री महोत्सव’, 7 लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के साथ 51 लोक कलाकारों को मिलेगा ‘लोक कला रत्न सम्मान’

इन अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई

Read More परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

यह कार्रवाई उपमहानिरीक्षक पुलिस एसीबी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त प्रभार ब्यूरो चौकी इंटेलीजेंस उदयपुर गोपालस्वरूप मेवाड़ा के निर्देशन में की गई। कार्रवाई के लिए गठित टीम का नेतृत्व एसीबी इंटेलीजेंस यूनिट उदयपुर की पुलिस उप अधीक्षक डॉ. सोनू शेखावत ने किया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महान निरीक्षक पुलिस एस परिमला के सुपरविजन में गिरफ्तार आरोपी सज्जन सिंह जैन से पूछताछ की जा रही है। वहीं एएसपी मुकेश कुमार सोनी से संबंधित मामले में भी अग्रिम कार्रवाई जारी है।

पहले भी भ्रष्टाचार में लिप्त

गौरतलब है कि कोर्ट ने मुकेश सोनी को अजमेर में डिप्टी एसपी रहने के दौरान तस्करों से मिलीभगत के आरोप में रेंज से बाहर कर दिया गया था।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार