बजट 2026-27 : प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- विकसित राजस्थान विजन 2047 पर आधारित है बजट, युवाओं-किसानों-गरीबों पर फोकस

डॉ प्रेमचंद बेरवा तथा बजट प्रक्रिया से जुड़े प्रबंध अधिकारी मौजूद

बजट 2026-27 : प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- विकसित राजस्थान विजन 2047 पर आधारित है बजट, युवाओं-किसानों-गरीबों पर फोकस

बजट पेश होने के बाद भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राज्य का बजट विकसित राजस्थान विजन 2047 को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है और इसमें विजन का स्पष्ट एक्शन प्लान शामिल। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को सार्थक करने वाला।

जयपुर। बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राज्य का बजट “विकसित राजस्थान विजन 2047” को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है और इसमें विजन का स्पष्ट एक्शन प्लान शामिल है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को सार्थक करने वाला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में 392 घोषणाएं की थीं, जिन्हें दो वर्ष में पूरा कर लिया गया है। यह बजट सरकार के 10 प्रमुख संकल्पों के साथ पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 2 हजार रुपए के स्तर पर पहुंच रही है, जो वर्ष 2023-24 की तुलना में करीब 21.5 प्रतिशत अधिक है। युवाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने एक लाख भर्तियों की घोषणा का उल्लेख किया। साथ ही कहा कि सरकार चाहती है कि युवा नौकरी लेने वाले ही नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें।

इसके लिए युवाओं को 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है, जिसकी गारंटी सरकार देगी। किसानों के हित में उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के खातों में 10,900 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है और उनकी आय बढ़ाने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। जल क्षेत्र में कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बीबीजी रामजी योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। इस वर्ष ग्रीन बजट में भी पिछले साल की तुलना में अधिक प्रावधान किया गया है। बजट के प्रावधान आमजन, युवा, महिला, किसान और गरीब वर्ग को ध्यान में रखकर किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बेरवा तथा बजट प्रक्रिया से जुड़े प्रबंध अधिकारी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

त्रियोदशी युक्त चतुर्दशी का दुर्लभ संयोग त्रियोदशी युक्त चतुर्दशी का दुर्लभ संयोग
14 फरवरी को शाम 4.02 बजे त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी, जो 15 फ रवरी को शाम 5.05 बजे तक रहेगी।...
राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई