जयपुर एयरपोर्ट पर मोबाइल चोरी, सीसीटीवी जांच में पकड़ा गया कैब चालक

सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू

जयपुर एयरपोर्ट पर मोबाइल चोरी, सीसीटीवी जांच में पकड़ा गया कैब चालक
जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक यात्री के परिजन का मोबाइल फोन चोरी हो गया। सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सुरक्षा टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए निजी कैब कंपनी डब्ल्यूटीआई के एक ड्राइवर को चिन्हित किया। ड्राइवर ने गलती मानकर मोबाइल लौटा दिया, जिसके बाद कंपनी ने उसे नौकरी से हटा दिया।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर एक यात्री को छोड़ने आए परिजन का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को दी गई। सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सुरक्षा टीम ने एयरपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति एयरपोर्ट पर संचालित एक निजी कैब कंपनी डब्ल्यूटीआई से जुड़ा चालक बताया जा रहा है। सुरक्षा टीम की जांच के बाद चालक तक पहुंच बनाई गई। मामले का खुलासा होने पर चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और मोबाइल फोन वापस लौटा दिया। घटना के बाद संबंधित कैब कंपनी ने चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से हटाने का निर्णय लिया। घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना
लोकमंथन–2026 की ‘लोकमंथन यात्रा’ का आगाज गोविंद देवजी मंदिर से हुआ। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जलेबी चौक से यात्रा रथ...
जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर Congress का केंद्र पर ​तीखा प्रहार: गरीब-मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही महंगाई, सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग
नाइजीरिया के पठारी राज्य में बंदूकधारियों का आतंक: अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में बढ़ा तनाव
राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम
मायावती का अखिलेश पर निशाना, बोली- वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा, 'पीडीए रथ' पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता