मंत्रिमंडल की बैठक कल : तबादलों में छूट देने पर निर्णय के आसार, ईंधन बचत को लेकर भी हो सकते है निर्णय
पॉलिसी के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना
शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम 5 बजे कैबिनेट और 5:30 बजे मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। कैबिनेट में तबादलों पर अस्थायी छूट, लंबित नीतियों को मंजूरी और इंवेस्टमेंट समिट से जुड़े भूमि आवंटन पर फैसला संभव है। वहीं, मंत्रिपरिषद में ईंधन बचत को लेकर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को होगी। सीएमओ में पांच बजे कैबिनेट और साढ़े 5 बजे मंत्रिपरिषद की मीटिंग होगी। जानकारी के अनुसार कैबिनेट में तबादलों में कुछ समय के लिए छूट देने तथा विभिन्न विभागों की लंबित आधा दर्जन पॉलिसी के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।
साथ ही इंवेस्टमेंट समिट के निवेश प्रस्तावों में भूमि आवंटन के निर्णय के आसार है। मंत्रिपरिषद की बैठक में वर्तमान में र्इंधन बचत को लेकर चर्चा के बाद कुछ निर्णय लिए जा सकते हैं।

Comment List