डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
साइबर क्राइम शाखा जागरूकता अभियान
जयपुर। प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों और डिजिटल अरेस्ट जैसे हाईटेक फ्रॉड से आमजन को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा जागरूकता अभियान चला रही है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि फर्जी अरेस्ट वारंट, अदालत और जांच एजेंसियों के नाम पर होने वाली ठगी से बचाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभय नामक एआई आधारित नोटिस सत्यापन चैटबॉट विकसित किया है। उन्होंने बताया कि अभय एक आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट है, जो आम नागरिकों के लिए डिजिटल सुरक्षा गार्ड की तरह कार्य करता है।
पुलिस की आमजन से अपील: राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कोर्ट या पुलिस नोटिस से घबराने के बजाय पहले उसका सत्यापन करें। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोटिंर्ग पोर्टल, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 एवं 9257510100 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

Comment List