दो स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव : जयपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव, यात्रियों को राहत

सुपर फास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालन

दो स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव : जयपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव, यात्रियों को राहत
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हिसार-खड़की और हिसार-तिरुपति स्पेशल ट्रेनों को नियमित रेल सेवाओं में बदल दिया। हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस 25 जुलाई तथा हिसार-खड़की सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 जुलाई से निर्धारित समय पर संचालित।

जयपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन हिसार खड़की हिसार स्पेशल एवं हिसार तिरुपति हिसार ट्रेन को नियमित रेल सेवाओं के रूप में संचालित करेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार खडकी हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का हिसार खडकी हिसार साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालन होगा।

इसी प्रकार हिसार खडकी साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 26 जुलाई से हिसार से प्रत्येक रविवार को प्रात: 4.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर दोपहर 12.05 बजे पहुंचकर दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान कर सोमवार को  प्रात: 8 बजे खडकी पहुंचेगी। इसी प्रकार खडकी हिसार साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 27 जुलाई से खडकी से प्रत्येक सोमवार को शाम 5.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर दोपहर 2.40 बजे आगमन दोपहर 2.50 बजे प्रस्थान कर रात्रि 10.40 बजे हिसार पहुँचेगी।  यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, बसईरोड, कल्याण एवं लोनावला स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उन्होंने बताया कि हिसार तिरूपति हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का अब हिसार तिरुपति हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित होगी। हिसार तिरूपति साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 25 जुलाई से हिसार से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात्रि 9.20 बजे आगमन एवं रात्रि 9.30 बजे प्रस्थान कर सोमवार को प्रात: 9.30 बजे तिरूपति पहुँचेगी। इसी प्रकार तिरूपति हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 27 जुलाई से तिरूपति से प्रत्येक सोमवार को रात्रि 11.10 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर दोपहर 2.50 बजे आगमन एवं दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर रात्रि10.40 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामंगज मंडी, नागदा, उज्जैन, सुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, ईटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, विजयवाडा, औंगोल, नेल्लौर, गुडुर रेनिगुंटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

Read More आमेर घाटी में फिर रफ्तार का कहर : आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो गंभीर घायल

 

 

Read More दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई