मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ली खान एवं कोयला विभाग की समीक्षा बैठक, खनन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ली खान एवं कोयला विभाग की समीक्षा बैठक, खनन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री निवास पर खान एवं कोयला विभाग की समीक्षा बैठक। बैठक में राज्य में खनिज अन्वेषण, निवेश बढ़ाने, राजस्व सुदृढ़ करने और आधुनिक तकनीक से अन्वेषण कार्यों को गति देने पर चर्चा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर खान एवं कोयला विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्य में संचालित विभिन्न भूवैज्ञानिक एवं खनिज अन्वेषण गतिविधियों के साथ-साथ केंद्र सरकार से संबंधित खनन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग, खनन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, राजस्व सुदृढ़ करने तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अन्वेषण कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य में खनन गतिविधियों को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने केंद्र सरकार की ओर से राज्य को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने खनन एवं कोयला क्षेत्र में समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी प्रस्तुत की।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनाथ सिंह ने की वियतनाम के राष्ट्रपति से मुलाकात, हिन्द-प्रशांत में स्थिरता और नौवहन की स्वतंत्रता की जताई प्रतिबद्धता राजनाथ सिंह ने की वियतनाम के राष्ट्रपति से मुलाकात, हिन्द-प्रशांत में स्थिरता और नौवहन की स्वतंत्रता की जताई प्रतिबद्धता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ हनोई में द्विपक्षीय बैठक की।...
अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति पर अफवाहों पर चिंता जताई, कहा- पेट्रोल-डीजल सीमित मात्रा में मिलने से जनता परेशान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन से राजस्थान बन रहा सेमीकंडक्टर हब, ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर किया गया विकसित
तेल उत्पादन बढ़ाने में विफल केन्द्र सरकार : देश में बढ़ा संकट, गोहिल ने कहा- सरकार जो कहती हैं, वह करती नहीं
प्रदेश में बंद रहेंगी कैमिस्ट की दुकानें, जयपुर में कैमिस्ट एसोसिएशन ने विरोध स्वरूप दुकानें खुली रखने का किया फैसला
चंद्रयान-3 के "हॉप" प्रयोग ने चंद्रमा के छिपे रहस्यों को किया उजागर, वैज्ञानिकों को दक्षिणी ध्रुव पर मिली 'रेगोलिथ हेटेरोजेनिटी'
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ली खान एवं कोयला विभाग की समीक्षा बैठक, खनन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा