मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक, विधायकों के प्रदर्शन की सराहना की 

‘राजस्थान दिवस’ के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक, विधायकों के प्रदर्शन की सराहना की 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना और जनता के बीच सक्रिय रहने के निर्देश। राजस्थान दिवस कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान। समारोह में स्वच्छता अभियान, विकसित रन, निबंध प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी, युवा मेले, किसान सम्मेलन, सांस्कृतिक संध्या और आतिशबाज़ी आयोजित।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा के लॉबी में भाजपा विधायक दल की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधायकों की सराहना करते हुए कहा कि सभी विधायकों के कार्यों पर “तीसरी आँख” भी नजर रखे हुए है, इसलिए सभी जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विधायकों की अधिकांश मांगों को पूरा किया है और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि अगले पाँच वर्षों में राज्य की लगभग 200 विधानसभाओं तक पहुंच बनाते हुए जनता के बीच अधिक समय देना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि मंत्री और जनप्रतिनिधि प्रतिदिन 8 से 10 घंटे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के दो वर्ष पूरे होने के बावजूद राज्य में किसी प्रकार की एंटी-इनकंबेंसी नहीं है, जो सरकार के कार्यों और जनविश्वास का प्रमाण है।

बैठक में आगामी ‘राजस्थान दिवस’ के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह की शुरुआत स्वच्छता अभियान और “विकसित रन” से होगी।

Read More शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित : जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत कार्य मानसून से पूर्व पूर्ण, यादव ने दिए दिशा निर्देश

इसके अलावा राज्यभर में विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिताएं, “एक जिला एक उत्पाद” प्रदर्शनी, जनजातीय कला प्रदर्शनी, युवा शक्ति मेला, उद्योगपतियों के साथ संवाद कार्यक्रम और किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मंदिरों में विशेष आरती तथा जयपुर में सांस्कृतिक संध्या और आतिशबाज़ी का आयोजन भी किया जाएगा।

Read More कभी बारिश-कभी सर्दी-गर्मी ने बिगाड़ा सेहत का मिजाज : पैर पसार रही बीमारियां, एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ी

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ