राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया नमन, बोले-उनकी रचनाएं समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा

राष्ट्रकवि को नमन: मुख्यमंत्री ने 'दिनकर' की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया नमन, बोले-उनकी रचनाएं समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। उन्होंने दिनकर जी को 'समय का सूर्य' बताते हुए कहा कि उनकी ओजस्वी रचनाएं अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और राष्ट्रवाद की अलख जगाने की प्रेरणा देती हैं। युवाओं के लिए उनकी लेखनी आज भी मार्गदर्शक और ऊर्जा का स्रोत है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हिंदी साहित्य के महान कवि और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिनकर जी हिंदी साहित्य के देदीप्यमान नक्षत्र थे, जिनकी ओजस्वी वाणी ने जन-जन में राष्ट्रवाद की भावना जागृत की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित दिनकर जी को ‘समय के सूर्य’ के रूप में जाना जाता है। उनकी रचनाएं आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। 

उन्होंने कहा कि दिनकर जी का साहित्य केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की चेतना का सशक्त माध्यम है। शर्मा ने आगे कहा कि वर्तमान समय में भी दिनकर जी की कविताएं युवाओं के लिए मार्गदर्शक का कार्य कर रही हैं। उनकी लेखनी में निहित राष्ट्रभक्ति, साहस और संघर्ष की भावना समाज को नई ऊर्जा प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दिनकर जी के आदर्शों को आत्मसात करें और एक सशक्त, जागरूक एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने मां के साथ किए गोविंद देवजी के दर्शन : फैंस में फोटो लेने की होड़, मंदिर में घेरा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने मां के साथ किए गोविंद देवजी के दर्शन : फैंस में फोटो लेने की होड़, मंदिर में घेरा
आईपीएल मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा अपनी मां के साथ गोविंद देवजी मंदिर पहुंचे। दर्शन...
जयपुर में थ्री डिजिट घोटाला : 2129 वाहनों के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, 40 कर्मचारी और ठेकेदार नामजद 
कांग्रेस का केंद्र पर निशाना : पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की राजीव गांधी की पहल ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी, दो लाख से अधिक गांवों को मिल रहा फायदा
चांदी और सोना कमजोर चांदी 3500 रुपए और शुद्ध सोना 600 रुपए सस्ता 
दिल्ली में अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग : युवक को लगी गोली, इलाके में फैली दहशत
किशनपोल का विरासत संग्रहालय बदलेगा रूप : नए अंदाज़ में सजेगा इतिहास, केमिकल ट्रीटमेंट से संवारी जा रहीं प्राचीन धरोहरें
मोदी ने हुगली नदी में की नाव की सवारी : हाथ में कैमरा लिए लकड़ी की नाव पर बैठे नजर आए, नदी की खींची फोटो