मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई : अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन की परिवेदनाओं का हो त्वरित निस्तारण 

शर्मा ने राजोरिया की माइक्रो आर्ट की प्रशंसा की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई : अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन की परिवेदनाओं का हो त्वरित निस्तारण 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई करते हुए आमजन की परिवेदनाओं को आत्मीयता के साथ सुना और अधिकारियों को परिवेदनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई करते हुए आमजन की परिवेदनाओं को आत्मीयता के साथ सुना और अधिकारियों को परिवेदनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। प्रत्येक फरियादी की समस्या को सुनना और उसका निस्तारण सुनिश्चित करना हमारी सरकार का मूलमंत्र है। 

मुख्यमंत्री ने जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, राजस्व, मनरेगा, ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित भी रहे। जनसुनवाई के दौरान जयपुर निवासी रामसिंह राजोरिया ने मुख्यमंत्री को चावल के एक दाने पर उकेरी अयोध्या स्थित रामलला मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। शर्मा ने राजोरिया की माइक्रो आर्ट की प्रशंसा की। राजोरिया ने सूक्ष्मतम हस्तलिखित भगवत् गीता के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग के दौरान...
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ