मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई, कहा- अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

सिलिकोसिस पीड़ित रामअवतार को मिलेगा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई, कहा- अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई की और आमजन की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की परिवेदनाओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक त्वरित राहत पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा नियमित रूप से स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई करने के निर्देश दिए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई की और आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की परिवेदनाओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक त्वरित राहत पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा नियमित रूप से स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया।

सिलिकोसिस पीड़ित रामअवतार को मिलेगा योजना का लाभ
सिकराय क्षेत्र के नरेंद्र ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने भाई रामअवतार के सिलिकोसिस कार्ड नहीं बनने की समस्या रखी। मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए कि रामअवतार का कार्ड बनवाकर उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। समस्या के समाधान पर नरेंद्र ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में मुख्यमंत्री ने कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा और ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों को सुना और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र