मुख्यमंत्री ने की भगवान शिव की पूजा, राज्य में शांति और सद्भाव बने रहने की कामना की
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री का यह धार्मिक आयोजन प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव का प्रतीक रहा।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने सपत्नीक रुद्राभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव से प्रार्थना की है कि राज्य में शांति और सद्भाव बना रहे। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मुख्यमंत्री का यह धार्मिक आयोजन प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव का प्रतीक रहा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List