मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक में सुशासन और जनभागीदारी पर दिया जोर, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और प्रक्रियाएं सरल बनाने के निर्देश

मिशन हरियालो राजस्थान सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा

मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक में सुशासन और जनभागीदारी पर दिया जोर, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और प्रक्रियाएं सरल बनाने के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक में सुधारात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा। रिफॉर्म उत्सव, केंद्र प्रायोजित योजनाओं, हर घर तिरंगा, राजस्थान संपर्क 181 और मिशन हरियालो राजस्थान पर चर्चा।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति (सीओएस) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य में चल रहे विभिन्न सुधारात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में रिफॉर्म उत्सव, केंद्र प्रायोजित योजनाओं, हर घर तिरंगा अभियान-2026, राजस्थान संपर्क 181 तथा मिशन हरियालो राजस्थान सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने विभागों को आमजन को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी के लिए अनावश्यक प्रक्रियाओं को कम किया जाए और नागरिकों को समय पर सुविधाएं मिलें। राजस्थान संपर्क 181 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि इससे नागरिक संतुष्टि में वास्तविक सुधार दिखाई देना चाहिए। मुख्य सचिव ने राज्य सरकार के प्रमुख अभियानों में आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान और मिशन हरियालो राजस्थान जैसे अभियानों को जनभागीदारी से प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी प्रगति की भी समीक्षा की गई।

 

Read More राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण में 162 निकायों के 57.52 लाख मतदाता तय करेंगे 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत

Read More मुख्य सचिव से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की शिष्टाचार भेंट, नागरिक-सैन्य समन्वय एवं पूर्व सैनिक कल्याण पर चर्चा

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर