मुख्य सचिव ने की ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा : किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश, कहा- सभी परियोजनाएं तय समय में करे पूर्ण

पात्र लाभार्थियों को समय पर उपलब्ध कराए विद्युत कनेक्शन

मुख्य सचिव ने की ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा : किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश, कहा- सभी परियोजनाएं तय समय में करे पूर्ण
ऊर्जा विभाग और तीनों डिस्कॉम की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री कुसुम, सूर्यघर मुफ्त बिजली और यूएलए मॉडल की परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्वीकृत कार्य समयबद्ध पूरे हों। प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है, जबकि मार्च 2027 तक पूरे राजस्थान में दिवसकालीन आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को ऊर्जा विभाग एवं राज्य की तीनों विद्युत वितरण निगमों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री कुसुम योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन (यूएलए) मॉडल तथा दिवसकालीन विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी परियोजनाएं तय समय में पूर्ण की जाएं।

वहीं प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निरीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को समय पर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यूएलए मॉडल के तहत रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में किसानों को मार्च 2027 तक प्रदेशभर में दिन के समय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिवसकालीन बिजली उपलब्ध कराई जा रही है तथा शेष जिलों में भी लक्ष्य के अनुरूप कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। मुख्य सचिव ने सभी योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया।

Tags: schemes

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के नाम पर जनता के साथ धोखा : कई कंपनियों का वास्तविक अस्तित्व ही संदिग्ध, कांग्रेस ने कहा- सरकार ने पेश किए फर्जी आंकड़े उत्तराखंड में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के नाम पर जनता के साथ धोखा : कई कंपनियों का वास्तविक अस्तित्व ही संदिग्ध, कांग्रेस ने कहा- सरकार ने पेश किए फर्जी आंकड़े
कांग्रेस ने सरकार पर निवेशक सम्मेलन के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर फर्जी निवेश के दावे करने का आरोप...
अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : शिक्षा व्यवस्था को तबाह करने का लगाया आरोप, कहा- 8 लाख से अधिक बच्चे छोड़ चुके स्कूल
केंद्र सरकार ने एनटीए को जानबूझकर बनाया कमजोर : एजेंसी को भंग करें सरकार, जयराम ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
मुख्य सचिव ने की ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा : किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश, कहा- सभी परियोजनाएं तय समय में करे पूर्ण
राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक : राजस्व लक्ष्य समय पर हासिल करें, भजनलाल ने कहा- कर चोरी पर करें प्रभावी कार्रवाई
ईरान अपने कार्यों से देगा ट्रंप की अपमानजनक भाषा का जवाब : इससे सभ्य राष्ट्र की महानता नहीं होती कम, अराघची बोले- नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते है हम
राजस्थान में छाया मानसून : एक सप्ताह कमजोर पड़ सकती है गतिविधियां, कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट