मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की लंबित न्यायालयीन प्रकरणों, ई-फाइल डिस्पोजल एवं राजस्थान सम्पर्क 181 की समीक्षा

समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की लंबित न्यायालयीन प्रकरणों, ई-फाइल डिस्पोजल एवं राजस्थान सम्पर्क 181 की समीक्षा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों, ई-फाइल डिस्पोजल, समन्वय पोर्टल, विधानसभा प्रश्नों और राजस्थान संपर्क 181 की प्रगति की समीक्षा। अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण, नियमित मॉनिटरिंग, प्रभावी पैरवी और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने के निर्देश।

जयपुर। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा शुक्रवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित न्यायालयीन प्रकरणों, -फाइल डिस्पोजल, समन्वय पोर्टल, विधानसभा प्रश्नों तथा राजस्थान सम्पर्क 181 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने, प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक विलंब से बचते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि न्यायालयीन मामलों के लंबित रहने की संख्या में कमी लाई जा सके।

उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव स्तर से लेकर विभागों के औसत प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए -फाइलों एवं डाक के समयबद्ध निस्तारण तथा प्रशासनिक कार्यों में और अधिक दक्षता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकाज से संबंधित डिस्पोजल एफिशिएंसी, -फाइल डिस्पोजल, फाइल्स इनिशिएटेड एनालिसिस तथा विभागवार विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव ने समन्वय पोर्टल पर लंबित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। साथ ही 16वीं विधानसभा के विभागवार एवं सत्रवार लंबित विधानसभा प्रश्नों की स्थिति की समीक्षा की।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया