मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की सेनेटरी नैपकिन की निर्बाध आपूर्ति, गुणवत्ता और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

मुफ्त सैनिटरी नैपकिन आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की सेनेटरी नैपकिन की निर्बाध आपूर्ति, गुणवत्ता और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने लाभार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। योजना के तहत पंजीकृत 1.22 करोड़ से अधिक महिलाओं व किशोरियों को प्रति माह मुफ्त नैपकिन दिए जाते हैं।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में काली बाई भील (उड़ान) योजना से संबधित विभागों की बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा लाभार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण नैपकिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं गरिमा को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा किसी भी क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए है। 

उन्होंने वितरण सुनिश्चित करने तथा भविष्य में निर्बाध आपूर्ति के लिए संभाग स्तर पर एक से अधिक कंपनियों को कार्य सौंपने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद एवं आपूर्ति की आगामी व्यवस्था को समयसीमा में पुरा करते हुए योजना का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। योजना के तहत 10 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं एवं किशोरियों को प्रतिमाह निःशुल्क 2 पैकेट सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाते हैं। वर्तमान में विद्यालयों में 22,38,834, आंगनवाड़ियों में 97,65,564 तथा अस्पतालों एवं अन्य माध्यमों से 2,84,250 लाभार्थी पंजीकृत हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र की सियासत में राउत का सनसनीखेज दावा, फडणवीस को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी महाराष्ट्र की सियासत में राउत का सनसनीखेज दावा, फडणवीस को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि आरएसएस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाकर उप-प्रधानमंत्री...
हांडीपुरा में देर रात दो बघेरों की दस्तक : CCTV में कैद हुई आवाजाही, पानी की टंकी के आसपास घर के कैमरे में रिकॉर्ड हुए दोनों बघेरे
ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी न्यायाधीश ने लगाई जन्मसिद्ध नागरिकता सीमित करने पर रोक
वाणिज्यिक कर विभाग ने 3 सप्ताह में 44 वाहन पकड़े, जानें पूरा मामला
दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की किरण सिंह देव से मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
मद्रास हाईकोर्ट में तमिल को मुख्य भाषा बनाने की मांग, तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित
एसएमएस अस्पताल : फोर्थ क्लास कर्मचारी धरने पर बैठे, वार्ड बॉय का काम देने पर जताया विरोध