BRICS उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठक की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

प्रोटोकॉल तथा अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली

BRICS उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठक की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को 6-7 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाली ब्रिक्स उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठकों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, समन्वित और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं। बैठक में मुख्य सचिव ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, एयरपोर्ट पर अतिथियों के स्वागत, यातायात प्रबंधन तथा शहर के सौंदर्यीकरण पर ध्यान देने के निर्देश।

जयपुर l मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को 6-7 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाली ब्रिक्स (BRICS) उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठकों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, समन्वित और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं। बैठक में मुख्य सचिव ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, एयरपोर्ट पर अतिथियों के स्वागत, यातायात प्रबंधन तथा शहर के सौंदर्यीकरण पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और राजस्थान की मेहमाननवाजी तथा प्रशासनिक क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन हो। श्री श्रीनिवास ने संबंधित विभागों से आयोजन स्थलों, आवास, परिवहन, प्रोटोकॉल तथा अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित होने वाली यह बैठक जयपुर के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। इससे राजस्थान को वैश्विक निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग के क्षेत्र में अपनी संभावनाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन के सफल संचालन के लिए राज्य सरकार और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया