बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें : मुख्य सचिव

विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की

बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें : मुख्य सचिव
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवों की समिति की बैठक। बजट घोषणाओं को प्राथमिकता से समयबद्ध पूरा करने और स्वीकृत बजट का समय पर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश। लंबित मामलों के निस्तारण, ई-फाइल व्यवस्था, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और मेरिट पर जोर।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में सचिवों की समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन और विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने विभागों को बजट घोषणाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट में घोषित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए और स्वीकृत बजट का समय पर उपयोग सुनिश्चित हो। उन्होंने विभागों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा ई-फाइल व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

बैठक में हरियालो राजस्थान, राज निवेश, शिकायतों के निस्तारण और विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी तरीके से संचालित करते हुए योग्यता एवं मेरिट का पूरा ध्यान रखने और इन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने राज निवेश की प्रगति की सराहना की। साथ ही, हरियालो राजस्थान अभियान के तहत हुए कार्यों पर संतोष जताते हुए इसकी गति बनाए रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय लक्ष्यों की नियमित निगरानी कर परिणाम आधारित कार्यप्रणाली अपनाने की अपेक्षा की।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव का दूसरा चरण शुक्रवार को : 147 निकायों के 4,774 वार्डों में 18,266 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 87.60 लाख मतदाता निकाय चुनाव का दूसरा चरण शुक्रवार को : 147 निकायों के 4,774 वार्डों में 18,266 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 87.60 लाख मतदाता
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण शुक्रवार को। 147 निकायों के 4,774 वार्डों में 18,266 प्रत्याशियों...
ममता बनर्जी की श्रीरामपुर सभा को हाई कोर्ट की हरी झंडी, जुलूस निकालने पर रोक, दो घंटे चलेगा राजनीतिक कार्यक्रम
पाकिस्तान में 2027 में पुतिन के दौरे की उम्मीद, एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले इस्लामाबाद आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति
नाबालिग को धमकाने के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी-दिल्ली पुलिस से मांगा कार्रवाई और सुरक्षा का पूरा ब्योरा
जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान
परिवहन विभाग का आदेश, रामदेवरा मेले में आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट
भाजपा का सपा पर हमला, सूर्य प्रताप शाही ने कहा- मुस्लिम वोट बैंक के डर से मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल, भगवान कृष्ण का वंशज बताने पर उठाए सवाल