मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 11 से 16 अक्टूबर तक ग्रीस दौरे पर, IASIA-2026 कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल

16 अक्टूबर को ग्रीस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 11 से 16 अक्टूबर तक ग्रीस दौरे पर, IASIA-2026 कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 11 से 16 अक्टूबर तक ग्रीस के दौरे पर। वे एथेंस में 12 से 16 अक्टूबर तक आयोजित IASIA-2026 की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज के अध्यक्ष के रूप में भाग लेंगे।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 11 से 16 अक्टूबर तक ग्रीस के दौरे पर रहेंगे। वे 11 अक्टूबर की शाम जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दिल्ली से ग्रीस जाएंगे। मुख्य सचिव एथेंस में 12 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली IASIA-2026 की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। वे इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष के तौर पर इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस की थीम ‘बदलती दुनिया के लिए शासन व्यवस्था पर नए सिरे से विचार’ रखी गई है।

सम्मेलन में सुशासन, प्रशासनिक सुधार और बदलती चुनौतियों के अनुरूप शासन व्यवस्था विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा डिजिटल बदलाव, जलवायु संबंधी चुनौतियों और आमजन की बढ़ती अपेक्षाओं के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उपायों पर भी मंथन किया जाएगा। मुख्य सचिव विभिन्न सत्रों और बैठकों में हिस्सा लेकर शासन एवं प्रशासन से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उनकी भागीदारी प्रशासनिक सुधारों और वैश्विक शासन संबंधी विमर्श से जुड़ी होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वी. श्रीनिवास 16 अक्टूबर को ग्रीस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अस्पताल के चक्कर नहीं, अब घर पर ही इलाज और देखभाल; राजस्थान में सवा साल में 3 लाख से ज्यादा मरीजों को राहत अस्पताल के चक्कर नहीं, अब घर पर ही इलाज और देखभाल; राजस्थान में सवा साल में 3 लाख से ज्यादा मरीजों को राहत
राजस्थान में होम-बेस्ड पेलिएटिव केयर से सवा साल में तीन लाख से अधिक मरीज लाभान्वित। योजना के तहत गंभीर बीमारियों...
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: रेजीनगर सीट पर भाजपा आगे, दूसरे चरण की मतगणना पूरी
पवन सिंह के समर्थन से चर्चा में आईं सोनम मलिक, 'राइज एंड फॉल 2' में करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 माह से फरार वाहन चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद, जानें पूरा मामला  
नवरात्रि का नौ दिवसीय पर्व 11 अक्टूबर से शुरू : ग्रह-नक्षत्रों का बनेगा महासंयोग, हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी
शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा: भारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लै को मिला सम्मान, जेल की भेदभावपूर्ण स्थितियों के ख़िलाफ़ लड़ी लड़ाई
पंचायत चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, 90 प्रचार रथों से गांव-ढाणियों तक वर्चुअल पहुंच रहे सीएम