सीएम भजनलाल शर्मा ने किया प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, निवेश और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागीदारी

सीएम भजनलाल शर्मा ने किया प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, निवेश और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा 
जयपुर के आरआईसी झालाना में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और DoRA द्वारा 'प्रवासी राजस्थानी संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा की उपस्थिति में देश-विदेश के प्रवासी राजस्थानी (NRR) प्रतिनिधियों से संवाद कर निवेश व प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास पर चर्चा की।

जयपुर। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान और DoRA की ओर से शुक्रवार को आरआईसी, झालाना में प्रवासी राजस्थानी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश के चैप्टर प्रेसिडेंट्स और प्रवासी राजस्थानी (NRR) प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन के विभिन्न चैप्टर्स के अध्यक्ष और प्रवासी राजस्थानी प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए, जबकि कई प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागीदारी की। 

इससे पहले डोरा के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने राज्य सरकार की नई पहलों, नीतियों और प्रवासी राजस्थानियों के योगदान की जानकारी दी। संवाद के दौरान प्रदेश में प्रवासी समुदाय और निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने, निवेश प्रस्तावों (MoUs) को धरातल पर तेजी से लागू करने तथा राजस्थान के सामाजिक और आर्थिक विकास में प्रवासियों की भूमिका मजबूत करने पर चर्चा हो रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें? पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
कई चरणों में शराबबंदी रहेगी। जिला परिषद, पंचायत समिति और पंच-सरपंच चुनाव के मतदान से लेकर मतगणना तक शराब की...
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना
100 दिन में 100 करोड़ से बदलेगी जयपुर की सूरत, हर वार्ड 50 लाख
स्कूल जाने का सफर अब होगा आसान, सीएम रेखा गुप्ता ने बांटी 1400 छात्राओं को साइकिलें
दिवाली पर रोशनी से नहाएगा गणगौरी बाजार, चांद-तारों जैसी सजावट करेगी आकर्षित
नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना पर नजर, मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त