जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर भजनलाल शर्मा की बैठक : बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर, कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश
अधिकारियों ने मेट्रो विस्तार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर बैठक में व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश। बढ़ती आबादी और प्रमुख क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए आमजन को अधिकतम सुविधा देने पर जोर। अधिकारियों ने मेट्रो विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुतीकरण।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो के विस्तार के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शहर की बढ़ती आबादी और प्रमुख स्थानों की कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए मेट्रो विस्तार की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मेट्रो विस्तार योजना इस प्रकार बनाई जाए, जिससे आमजन को अधिकतम सुविधा मिल सके और शहर के प्रमुख क्षेत्रों के बीच सुगम आवागमन सुनिश्चित हो।
उन्होंने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाने पर भी जोर दिया। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय, जयपुर मेट्रो और जेडीए के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मेट्रो विस्तार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुतीकरण भी दिया।

Comment List