सांगानेर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम, कहा- हमारी सेना ने पाक में अदम्य साहस से आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया 

शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि 

सांगानेर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम, कहा- हमारी सेना ने पाक में अदम्य साहस से आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया 

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना की हौसला अफजाई के लिए चलाए जा रहे भाजपा की तिरंगा यात्रा के तहत रविवार को विद्याधर नगर में यात्रा का आयोजन किया गया।

जयपुर। भाजपा की ओर से सेना की हौंसला अफजाई के लिए रविवार को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सीएम भजनलाल शर्मा सहित कई नेता इसमें शामिल हुए। यात्रा में सीएम भजन लाल खुद तिरंगा लेकर पैदल चले। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। यात्रा में भारी संख्या में लोग तिरंगा हाथ में लेकर शामिल हुए। इस दौरान देश भक्ति के गीतों से माहौल में जोश नजर आया। इस बीच लोगों ने भारत जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सेना के पक्ष में भी जमकर नारेबाजी हुई। यात्रा में आए लोगों को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देशभर में हमारे वीर सपूत सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

पहलगाम में आतंकियों ने जो कायराना हरकत की उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि इसका बदला लिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर आतंकवादियों को मार गिराया गया। हमारी सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया। इसलिए हमारी सेना के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में जो परिवर्तन आया है वो सभी ने देखा है। सबसे पहले हमारा देश है। इसका स्वाभिमान और सम्मान सर्वोच्च है। इसलिए हम भारत माता की पूजा करते हैं। मोदी मां भारती का गौरव बढ़ा रहे हैं।  

शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि 
 सीएम ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूत सैनिकों को सांगा बाबा सर्किल पर पुष्पांजलि अर्पित की। यात्रा सांगा बाबा सर्किल से रवाना होकर सांगानेर मेन मार्केट से होते हुए मालपुरा गेट पर जाकर सम्पन्न हुई। सांगानेर मेन मार्केट में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा पर जमकर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में कर्नल प्रताप सिंह राठौड़, कमांडर प्रवीण गोस्वामी, महापौर सौम्या गुर्जर, उप महापौर पुनीत कर्णावट, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल, तिरंगा यात्रा संयोजक भूपेन्द्र सैनी, सह संयोजक रघुनाथ नरेड़ी, सुरेश मिश्रा, बिरधीचंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।  

विद्याधर नगर में तिरंगा यात्रा, दिया कुमारी सहित कई नेता हुए शामिल
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना की हौसला अफजाई के लिए चलाए जा रहे भाजपा की तिरंगा यात्रा के तहत रविवार को विद्याधर नगर में यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वधर्म और सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत वार्ड 28 स्थित उद्योग नगर पार्क से हुई, जो सब्जी मंडी निवारू रोड तक निकली। इसमें राष्ट्र भक्ति और राष्ट्रीय एकता के लिए जमकर नारेबाजी हुई। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे। डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी यात्रा में तिरंगा झंडा लेकर चलीं। उन्होंने भारत की सैन्य एवं कूटनीतिक उपलब्धियों को रेखांकित किया और ऑपरेशन सिन्दूर को देश की सुरक्षा नीति की ऐतिहासिक जीत बताया। यात्रा में जयुपर सांसद मंजू शर्मा, क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं पूर्व प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यगण, मंडल पदाधिकारी शामिल हुए। 

Read More प्रवासी राजस्थानी भाइयों को संबोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा : राज्य में भी लगाएँ उद्योग, सरकार देगी पूर्ण सहयोग

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई