कलेक्टरों को अतिवृष्टि से नुकसान की गिरदावरी के आदेश, किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत

किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता

कलेक्टरों को अतिवृष्टि से नुकसान की गिरदावरी के आदेश, किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न अंचलों में हुई अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के समुचित आकलन के लिए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य तेजी से पूरा कर यथाशीघ्र रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द राहत उपलब्ध।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न अंचलों में हुई अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के समुचित आकलन के लिए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य तेजी से पूरा कर यथाशीघ्र रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द राहत उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की समृद्धि का आधार अन्नदाता हैं और राज्य सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन समय में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की जाए, ताकि वास्तविक नुकसान का सही आकलन हो सके और किसानों को समय पर राहत मिल सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़ शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में कॉकरोच जनता पार्टी के शिक्षा बचाओ, देश बचाओ, कार्यक्रम के दौरान उस समय...
सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा