राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 3 दिवसीय फोगसी फर्टिलिटी रेगुलेशन कॉन्क्लेव-2026 का समापन

महिलाओं के अधिकारों और पसंद पर जोर

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 3 दिवसीय फोगसी फर्टिलिटी रेगुलेशन कॉन्क्लेव-2026 का समापन
जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय फोगसी फर्टिलिटी रेगुलेशन कॉन्क्लेव-2026 संपन्न हुआ। डॉ. अंजू सोनी और प्रमुख स्वास्थ्य सचिव गायत्री राठौड़ की मौजूदगी में विशेषज्ञों ने फर्टिलिटी रेगुलेशन को जनसंख्या नियंत्रण के बजाय महिलाओं के स्वास्थ्य, अधिकार और स्वतंत्र पसंद के रूप में देखने पर सहमति जताई।

जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय फोगसी फर्टिलिटी रेगुलेशन कॉन्क्लेव-2026 का आज समापन हुआ। देशभर से जुटे स्त्री रोग विशेषज्ञों, चिकित्सा विशेषज्ञों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रोफेशनल्स ने प्रजनन स्वास्थ्य, फर्टिलिटी रेगुलेशन और महिलाओं के प्रजनन अधिकारों से जुड़े विषयों पर मंथन किया। कॉन्क्लेव का प्रमुख निष्कर्ष रहा कि फर्टिलिटी रेगुलेशन को जनसंख्या नियंत्रण के बजाय महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य और उनकी पसंद के नजरिए से देखा जाना चाहिए। 

फोगसी की उपाध्यक्ष एवं कॉन्क्लेव की आयोजन अध्यक्ष डॉ. अंजू सोनी ने कहा कि हर महिला को यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि वह कब मां बनना चाहती है और कितने बच्चों की योजना बनाना चाहती है। इसके लिए उसे सही जानकारी, उचित परामर्श और सुरक्षित एवं प्रभावी चिकित्सा विकल्प उपलब्ध कराना जरूरी है। जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से महिलाओं को अपने प्रजनन संबंधी निर्णय लेने में सक्षम बनाया जा सकता है। फायरसाइड चैट में प्रमुख स्वास्थ्य सचिव गायत्री राठौड़ ने लिया हिस्सा कॉन्क्लेव में आयोजित फायरसाइड चैट में राजस्थान सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य सचिव गायत्री राठौड़ ने भी भाग लिया। डॉ. अंजू सोनी के संचालन में हुए संवाद में गर्भनिरोधक सेवाओं, गर्भावस्था देखभाल और 35 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर चर्चा हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
राजस्थान में नगर निकाय अध्यक्ष व सभापति चुनाव से ठीक पहले पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार और...
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया
महापौर चुनाव में चार चेहरे मैदान में, 25 को मतदान के आसार
परिवहन विभाग में वेतन निर्धारण की होगी गहन जांच : गलती मिली तो होगी वसूली, अधिकारियों को निर्देश जारी