कांग्रेस सरकार शेखावाटी के लिए यमुना जल नहीं ला पाई : भजनलाल शर्मा

सरकार ने अटकी हुई ईआरसीपी योजना को आगे बढ़ाया

कांग्रेस सरकार शेखावाटी के लिए यमुना जल नहीं ला पाई : भजनलाल शर्मा

भजनलाल शर्मा शनिवार को जयपुर से शेखावाटी अंचल के सीकर, झुंझुनूं एवं चूरू का तीन दिवसीय दौरा प्रारम्भ कर इस दौरान विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार शेखावाटी के लिए यमुना जल नहीं ला पाई, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार ने सीकर, झुंझुनूं, चूरू के लिए यमुना जल समझौता किया और अपने 16 महीने के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए काम करते हुए संकल्प पत्र में जनता से किए 55 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं।

शर्मा शनिवार को जयपुर से शेखावाटी अंचल के सीकर, झुंझुनूं एवं चूरू का तीन दिवसीय दौरा प्रारम्भ कर इस दौरान विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीकर जिले के श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के सरगोठ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आमजन से शेखावाटी के क्षेत्र में यमुना का जल लाने की बात कही थी और इस पर हमने काम भी किया, लेकिन हरियाणा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उसके घोषणा पत्र में लिखा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर राजस्थान से कहा गया कि यमुना जल समझौता रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यमुना जल समझौते पर काम करते हुए टास्क फोर्स का गठन हुआ और डीपीआर बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया।

उन्होंने कहा कि शेखावाटी के क्षेत्र में यमुना का जल आने से किसान को फायदा मिलेगा। हम राजस्थान की 8 करोड़ जनता के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अटकी हुई ईआरसीपी योजना को आगे बढ़ाया। इस योजना के जरिए प्रदेश के 17 जिलों में चार लाख हैक्टेयर भूमि से अधिक क्षेत्र में सिंचाई होगी एवं तीन करोड़ लोगों को पीने का पानी मिलेगा। हमारी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बिजली के लिए हमारी सरकार ने 2 लाख करोड़ रूपये से अधिक के एमओयू किए। उन्होंने कहा कि देवास योजना को आगे बढ़ाते हुए एनीकट और टनल निर्माण के जरिए उदयपुर की जलापूर्ति की क्षमता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी नहर के तहत श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ में नहरी तंत्र को मजबूत बनाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा 3400 करोड़ रूपये का बजट हमारी सरकार ने दिया है। हमने राइजिंग राजस्थान का आयोजन किया, जिसमें 35 लाख करोड़ रूपये के एमओयू हुए। मात्र तीन महीने में ही तीन लाख करोड़ रूपये से अधिक के एमओयू का काम धरातल पर शुरू हो गया है। श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमारी सरकार ने 250 करोड़ रूपये से अधिक के कामों को मंजूरी दी है।

शर्मा का खण्डेला के रींगस में कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में शेखावाटी के क्षेत्र से कई राजनेता मंत्री बने, लेकिन उन्होंने कभी भी इस क्षेत्र को यमुना जल दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमने यमुना जल समझौते को लेकर जो वायदा यहां की जनता से किया है, उसे पूरा करने जा रहे हैं। क्योंकि हम किसान की पीड़ा को अच्छे से समझते हैं। राजस्थान में सरकार बनते ही सबसे पहले पानी को लेकर काम प्रारंभ किया। हमारी सरकार ने बिजली के क्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिससे किसानों को दिन में बिजली मिलेगी। साथ ही, किसान, युवा, मजदूर, महिलाओं को राहत पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। राजस्थान की सबसे बड़ी पानी की समस्या के समाधान के लिए कार्ययोजना बनाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेपर माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एसआईटी का गठन किया। पूर्ववर्ती सरकार ने युवाओं के सपने को चूर-चूर कर दिया था।

Read More जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

शर्मा का इस यात्रा में पहले दिन जयपुर एवं सीकर जिले के विभिन्न स्थानों पर आमजन द्वारा बड़े उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान जगह-जगह पर आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने शेखावाटी अंचल में यमुना का पानी लाने का मार्ग प्रशस्त करने एवं बजट घोषणाओं के लिए उनका आभार प्रकट किया।

Read More टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत

मुख्यमंत्री ने अपनी इस यात्रा में सबसे पहले आमेर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर टांटियावास टोल पर आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश में हर क्षेत्र के विकास लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। राज्य बजट में सभी 200 विधानसभाओं को विकास के लिए बजट दिया गया है।

Read More प्रदेश में गर्मी के तेवर दिनों दिन तीखे : अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी

इसके बाद मुख्यमंत्री ने चौमूं में आयोजित भव्य स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प पत्र में आमजन से जो वादे किए गए थे। उनमें से 55 प्रतिशत से अधिक वादे पूरे कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को पूरा करते हुए 5 वर्ष में चार लाख सरकारी नौकरियां देंगे। इसी क्रम में अब तक 69 हजार पदों पर नियुक्तियां दी गई है। वहीं 30 हजार पदों पर और नियुक्तियां जल्द दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर कैलेण्डर भी जारी किया गया है। साथ ही एक लाख 88 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, मगर उनका कभी गरीब से संपर्क नहीं रहा। हमारी सरकार ने इस बजट में 5 हजार गांवों को बीपीएल मुक्त बनाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने गोविन्दगढ़ में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 16 महीने में हमारी सरकार ने जनता से किए संकल्प पत्र के वादों को पूरा किया है। साथ ही, गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के लिए हमने अनेक कार्य किए हैं। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक गोवर्धन वर्मा, कुलदीप धनखड सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल