शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

ईवीएम से जुड़ी चिंताओं को भी प्रमुख मुद्दा

शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
राजस्थान कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित। इस सत्याग्रह का मुख्य उद्देश्य राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने समेत संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना था।

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से शुक्रवार को शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्याग्रह का मुख्य उद्देश्य राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने समेत संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना था। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीबी यादव, पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस सत्याग्रह में नेताओं ने संविधान, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। सीबी यादव ने कहा कि यह सत्याग्रह किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का जन आंदोलन है। उन्होंने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने को लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर हमला बताते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। यादव ने दल-बदल की घटनाओं पर चुनाव आयोग की चुप्पी, पंचायत-निकाय चुनाव समय पर न कराए जाने और ईवीएम से जुड़ी चिंताओं को भी प्रमुख मुद्दा बनाया।

संविधान में पांच वर्ष में स्थानीय निकाय चुनाव अनिवार्य हैं, लेकिन राजस्थान में देरी लोकतंत्र की आत्मा को कमजोर कर रही है।गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में सत्ताधारी दल लोकतंत्र को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव और विपक्षी आवाजों को दबाने की नीति की निंदा की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और जनता के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना स्थानीय चुनावों के लोकतंत्र अधूरा है।कार्यक्रम के बाद नेताओं ने प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चलाने और 20 अगस्त को लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकालने की घोषणा की। इस सत्याग्रह को कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा के व्यापक अभियान का हिस्सा बताया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा
भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकतों का भरोसा जीत रहा है।...
शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय किशोरी के पेट से निकाला गया 12 किलो का विशाल ट्यूमर
दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय
राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी