जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन : खाचरियावास ने जल भवन पर निकाली रैली, किया मटका फोड़ विरोध

जयपुर की जनता पानी के लिए तरस रही

जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन : खाचरियावास ने जल भवन पर निकाली रैली, किया मटका फोड़ विरोध

गंदे पानी की सप्लाई और भीषण जल संकट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सिविल लाइंस से जल भवन तक पैदल रैली निकाली और वहां मटका फोड़ कर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जताया। 

जयपुर। राजधानी जयपुर में गंदे पानी की सप्लाई और भीषण जल संकट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सिविल लाइंस से जल भवन तक पैदल रैली निकाली और वहां मटका फोड़ कर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जताया। खाचरियावास अपने सिविल लाइंस स्थित आवास से सुबह करीब 10 बजे रैली के रूप में निकले। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित नागरिक उनके साथ थे। रैली जल भवन (पीएचईडी मुख्यालय) पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने गंदे पानी की समस्या को रेखांकित करते हुए मटके फोड़े। इस प्रदर्शन का मकसद सरकार की नींद जगाना और साफ-सुथरे पेयजल की मांग करना था। खाचरियावास ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि भाजपा सरकार के डेढ़ साल के शासन में जयपुर की जनता पानी के लिए तरस रही है। पूरे शहर में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। गर्मी शुरू होने से पहले सरकार ने कोई तैयारी नहीं की।

लोग 50 रुपये लीटर पानी के कैन खरीदने को मजबूर हैं, जबकि टैंकर माफिया 500 रुपये तक वसूल रहा है। मुफ्त टैंकर सप्लाई भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री और विधायक जनता की पीड़ा से बेखबर हैं। जयपुर जैसे शहर में हालात खराब हैं तो राज्य के अन्य हिस्सों की स्थिति और भी बदतर होगी। खाचरियावास ने चेतावनी दी कि समस्या हल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल भवन का घेराव भी किया और सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। पार्टी ने इसे पानी यात्रा का नाम दिया और आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही से स्वास्थ्य संकट पैदा हो गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्कूल परिसर में वर्षों से नहीं हट रहा अतिक्रमण, जानें पूरा मामला स्कूल परिसर में वर्षों से नहीं हट रहा अतिक्रमण, जानें पूरा मामला
शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ रहा असर, विकास कार्य हो रहा प्रभावित।
भीषण गर्मी में पेयजल को तरसे ग्रामीण, गहराया संकट
एक हैंडपंप के सहारे पूरा गांव, पेयजल संकट से जूझ रहे झोटोली के ग्रामीण
शिक्षा के सारथी : हौसलों के तरकश में कोशिश का तीर जिंदा रख, खेल के मैदान में गढ़ रही हैं पीटीआई देश का भविष्य
कोटा के फेफड़ों को चाट रहा थर्मल का काला धुंआ, पांच किलो मीटर तक बुरा असर
ईंधन कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- आखिर कब खत्म होगा "फ्यूल लूट" का सिलसिला, प्रतिदिन हो रही जनता की जेब पर डकैती  
भण्डारों के भौतिक सत्यापन में लापरवाही पर सख्त हुए रजिस्ट्रार, रिपोर्ट नहीं भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी