मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी पुतला दहन, जयपुर में होगा विरोध-प्रदर्शन

भाजपा राष्ट्रवाद के नाम पर जनता की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाती है

मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी पुतला दहन, जयपुर में होगा विरोध-प्रदर्शन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए कथित बयान के विरोध में जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी शनिवार शाम पांच बजे संजय सर्किल, चांदपोल के बाहर पुतला दहन करेगी। जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए कथित बयान को लेकर जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस की ओर से शनिवार, 17 अक्टूबर को शाम पांच बजे संजय सर्किल, चांदपोल के बाहर मदन राठौड़ का पुतला दहन किया जाएगा। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि भाजपा राष्ट्रवाद के नाम पर जनता की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाती है, लेकिन उसके नेताओं के बयान इस दावे पर सवाल खड़े करते हैं।

उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। शर्मा ने कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ निर्धारित समय पर संजय सर्किल, चांदपोल के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में भाग लें। कांग्रेस कमेटी के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के प्रति विरोध दर्ज कराना है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी, ढाई साल में बनाए 10 लाख से अधिक नए सदस्य  राजस्थान में सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी, ढाई साल में बनाए 10 लाख से अधिक नए सदस्य 
राजस्थान में लंबे समय से लंबित सहकारी समितियों के चुनाव कराने की तैयारी तेज। सरकार पंचायत चुनाव के बाद तीसरे...
महाराष्ट्र में शिंदे की टीम में फेरबदल की आहट, किसका पत्ता कटेगा-किसकी होगी एंट्री?
Weather Update : राजस्थान में मौसम का बदलेगा मिजाज, 18 अक्टूबर तक बारिश की संभावना
कांच तोड़कर निकाले घायल, सीटों में फंसे यात्री; कोटा हादसे की खौफनाक तस्वीर
जब अपनों ने छोड़ा साथ, कोटा के इस आश्रम ने थामा हाथ
अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का बुलडोजर, आखिर क्या हुआ ऐसा?
मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी पुतला दहन, जयपुर में होगा विरोध-प्रदर्शन