जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च

फुटपाथ और अतिक्रमण के मुद्दे उठाए

जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने परकोटा क्षेत्र में 'जयपुर बचाओ मार्च' निकाला। संजय सर्किल से शुरू होकर बड़ी चौपड़ पहुंचे इस पैदल मार्च में सुनील शर्मा और प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने सड़क, पानी, बिजली, ट्रैफिक और अतिक्रमण के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

जयपुर। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को परकोटा क्षेत्र में ‘जयपुर बचाओ मार्च’ निकाला। संजय सर्किल, चांदपोल से शुरू हुआ पैदल मार्च प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचा। इसमें शहर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, अर्चना शर्मा, आरआर तिवाड़ी, पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।कांग्रेस नेताओं ने सड़क, पानी, बिजली, ट्रैफिक, फुटपाथ और अतिक्रमण की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार व नगर निगम पर हमला बोला।

जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा और आरआर तिवाड़ी ने कहा कि 300 वर्ष पुरानी विरासत और यूनेस्को मान्यता के बावजूद शहर की व्यवस्थाएं खराब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दिल्ली चले जाते हैं, लेकिन आम आदमी जाम में फंसा रहता है। नेताओं ने गड्ढों, अतिक्रमण और रोशनी की कमी का मुद्दा उठाते हुए तत्काल समाधान की मांग की।

Post Comment

Comment List

Latest News

करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
गलियारा जल्द खोलने की मांग को लेकर सोमवार को भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन पर सिख संगत सामूहिक अरदास करेगी।...
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना
जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर Congress का केंद्र पर ​तीखा प्रहार: गरीब-मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही महंगाई, सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग