जलभराव एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर निगम ग्रेटर ने लगाए चेतावनी बोर्ड
जगतपुरा जोन में 5 स्थानों पर चेतावनी बोर्ड
निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशों के बाद निगम ग्रेटर की टीम आपदा प्रबंधन की तैयारियों में जुटी है।
जयपुर। मानसून के दौरान बारिश के चलते होने वाले जलभराव वाले स्थानों के साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नगर निगम जयपुर ग्रेटर ने चेतावनी बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही निगम ने आमजन से भी अपील की है कि सड़क पर कचरा नहीं फेंके जिससे पानी के बहाव क्षेत्र अवरूद्ध न हो। निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशों के बाद निगम ग्रेटर की टीम आपदा प्रबंधन की तैयारियों में जुटी है। उपायुक्त बाढ़ नियत्रंण केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं।
शुक्रवार को भी संबंधित उपायुक्तों ने बाढ़ नियत्रंण केन्द्रों का जायजा लेकर आवश्यक संसाधनों की सुनिश्चिता पर जोर दिया। इसके साथ ही आयुक्त के निर्देश पर जलभराव एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर आमजन को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं और शुक्रवार को 38 स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए। इसके तहत मुरलीपुरा जोन में 11, झोटवाड़ा जोन में 2 स्थानों, मालवीय नगर जोन में 10 स्थानों, सांगानेर जोन में 10 स्थानों एवं जगतपुरा जोन में 5 स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए।

Comment List