10 सितंबर को होगी सीओएस की बैठक, विभागवार योजनाओं और बजट घोषणाओं की होगी समीक्षा

विभागों से जानकारी ली जाएगी

10 सितंबर को होगी सीओएस की बैठक, विभागवार योजनाओं और बजट घोषणाओं की होगी समीक्षा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 10 सितंबर को मुख्य सचिव समिति की बैठक लेंगे। केंद्र प्रवर्तित योजनाओं, बजट घोषणाओं, ई-फाइल, राजकाज पोर्टल, शिकायत निवारण और हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा। राज निवेश, एग्रीस्टैक, किसान पंजीकरण शिविर और विधानसभा के लंबित सवालों पर भी चर्चा।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 10 सितंबर को मुख्य सचिव समिति (सीओएस) की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। बैठक में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में हुए खर्च की समीक्षा के साथ स्कीमिटिक बजट के तहत विभागवार प्रगति पर मंथन होगा। बजट घोषणाओं और लंबित नो एक्शन टेकन रिपोर्ट को लेकर भी विभागों से जानकारी ली जाएगी। बैठक में ई-फाइल और राजकाज पोर्टल पर औसत फाइल निस्तारण की स्थिति की समीक्षा होगी। इसके अलावा पीएलएस/क्लीअर्स के मामलों, शिकायत निवारण की प्रगति और जनसंपर्क से जुड़ी रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। हरियालो राजस्थान अभियान की प्रगति की समीक्षा भी बैठक के प्रमुख एजेंडों में शामिल है। मुख्य सचिव राज निवेश पोर्टल, एग्रीस्टैक और किसान पंजीकरण शिविरों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। विधानसभा के लंबित सवालों तथा ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर जवाब की स्थिति को लेकर भी विभागों से रिपोर्ट ली जाएगी। वहीं समन्वय पोर्टल पर मामलों की ट्रैकिंग से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।

जन्मदिन पर मुख्य सचिव को शुभकामनाएं :

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर डीजीपी राजीव शर्मा सहित कई आईएएस अधिकारियों, सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सचिवालय पहुंचकर मुख्य सचिव से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया