तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना

लोगों ने नारेबाजी का प्रयास किया

तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
जयपुर नगर निगम चुनाव में तकनीकी खराबी के कारण वार्ड 24, 25 और 34 की मतगणना पूरी नहीं हो सकी। मतगणना रुकने पर निर्दलीय पार्षदों और समर्थकों ने केंद्र के अंदर धरना दिया और प्रशासन पर मिलीभगत व हेरफेर की आशंका जताई।

जयपुर। तकनीकी खराबी के चलते वार्ड नंबर 24, 25 और 34 में मतगणना पूरी नहीं हो सकी। मतगणना रुकने के बाद मतगणना स्थल पर मौजूद लोगों और निर्दलीय पार्षदों ने अंदर ही धरना शुरू कर दिया। निर्दलीय पार्षदों ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मतगणना में हेरफेर की आशंका जताई। इससे मतगणना स्थल पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने नारेबाजी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें नारेबाजी करने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक धरना जारी रखा।

प्रशासन की ओर से तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या का समाधान होने के बाद शेष मतगणना प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। वहीं, निर्दलीय पार्षदों की ओर से मतगणना की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव