मुख्य सचिव से पुलिस महानिदेशक की शिष्टाचार भेंट, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग पर हुई चर्चा

पुलिस तंत्र को और सक्षम बनाने को लेकर विचार साझा

मुख्य सचिव से पुलिस महानिदेशक की शिष्टाचार भेंट, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग पर हुई चर्चा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने शिष्टाचार भेंट। इस दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत करने, साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधों की रोकथाम पर चर्चा।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शनिवार सुबह पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्य सचिव कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम तथा पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही, आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के बीच प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली तथा बदलते अपराध के स्वरूप के अनुरूप पुलिस तंत्र को और सक्षम बनाने को लेकर भी विचार साझा किए गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नए आयकर कानून में वैल्यूअर्स की भूमिका अहम, संपत्ति मूल्यांकन में सावधानी पर जोर नए आयकर कानून में वैल्यूअर्स की भूमिका अहम, संपत्ति मूल्यांकन में सावधानी पर जोर
राजस्थान काउंसिल ऑफ इनकम टैक्स वैल्यूअर्स की ओर से होटल द रॉयल ऑर्किड में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित। नए आयकर कानून...
पीएम मोदी का नेतृत्व हर भारतीय को गौरवान्वित करता है : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
गुजरात में 28 साल का राज, फिर भी साफ पानी नहीं : 10 में 9 नमूने फेल, खड़गे बोले- रंगीली तस्वीरें दिखाकर जनता की आंखों में झोंकी धूल 
एमबीएस अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा खुद बीमार, 14 साल पुरानी गाड़ियों से ढो रहे गंभीर मरीज
असर खबर का : पाइप लाइन लीकेज हुआ दुरूस्त, पेयजल आपूर्ति सुधरेगी
मुख्य सचिव से पुलिस महानिदेशक की शिष्टाचार भेंट, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग पर हुई चर्चा
एड्रियनज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट, आरडी क्रिकेट एकेडमी ने कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी