गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में देरी बर्दाश्त नहीं, 104 जननी एक्सप्रेस सेवा की होगी सघन मॉनिटरिंग

मुख्य सचिव ने 104 जननी एक्सप्रेस सेवा की समीक्षा कर दिए निर्देश

गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में देरी बर्दाश्त नहीं, 104 जननी एक्सप्रेस सेवा की होगी सघन मॉनिटरिंग
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जननी एक्सप्रेस सेवा की समीक्षा कर गर्भवती महिलाओं को समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश। हाई रिस्क गर्भावस्था में त्वरित सहायता और सुरक्षित परिवहन को प्राथमिकता देने पर जोर। उन्होंने कॉल से अस्पताल पहुंचने तक निगरानी, जवाबदेही और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को शासन सचिवालय में 104 जननी एक्सप्रेस सेवा की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से हाई रिस्क गर्भावस्था के मामलों में त्वरित सहायता और परिवहन व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए, ताकि प्रसव के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और जननी एक्सप्रेस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।

एम्बुलेंस का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही सहायता के लिए आने वाली कॉल की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने सेवा से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉल प्राप्त होने से लेकर गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने तक की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि जननी एक्सप्रेस सेवा का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना है। इसके लिए जवाबदेही तय करने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और सेवा वितरण में सुधार लाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर