देवनानी नेे की विधानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना, कहा- मंदिर के पुनर्निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण

भगवान शिव से प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना

देवनानी नेे की विधानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना, कहा- मंदिर के पुनर्निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर विधानसभा परिसर स्थित विधानेश्वर महादेव मंदिर में शिव अभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। भगवान शिव से प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को सोमनाथ अमृत महोत्सव और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर विधानसभा परिसर स्थित विधानेश्वर महादेव मंदिर में शिव अभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए भगवान शिव से प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। देवनानी ने कहा कि 11 मई भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक इतिहास का पावन दिवस है। इसी दिन वर्ष 1951 में नव-निर्मित सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई थी।

उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन संस्कृति, अदम्य आस्था और संघर्षशील परंपरा का प्रतीक है, जो अनेक विदेशी आक्रमणों के बावजूद पुनः अपने गौरव के साथ खड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के इतिहास में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस वर्ष मंदिर के पुनर्निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। देवनानी ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प से मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ, जिसने स्वतंत्र भारत की सांस्कृतिक अस्मिता को नई ऊर्जा दी। इस अवसर पर विधायकगण, प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद