गोविंद देवजी मंदिर में पर्यावरण संवर्धन गायत्री महायज्ञ सम्पन्न, हरित जीवन के संकल्प के साथ श्रद्धालुओं ने दी विशेष आहुतियां

विद्वानों द्वारा विधिवत यज्ञ संपन्न कराया गया

गोविंद देवजी मंदिर में पर्यावरण संवर्धन गायत्री महायज्ञ सम्पन्न, हरित जीवन के संकल्प के साथ श्रद्धालुओं ने दी विशेष आहुतियां
मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के पर्यावरण योद्धाओं और गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों द्वारा विधिवत यज्ञ संपन्न कराया गया

जयपुर। प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनचेतना को जागृत करने हेतु रविवार को गोविंद देवजी मंदिर परिसर में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद की ओर से पर्यावरण संवर्धन गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के पर्यावरण योद्धाओं और गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों द्वारा विधिवत यज्ञ संपन्न कराया गया। सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने यज्ञ का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

यज्ञ में शांति कुंज, हरिद्वार से मंगवाई गई विशिष्ट सामग्री से देव माता गायत्री, आराध्य गोविंद देवजी और गुरु सत्ता का सोडशोपचार पूजन कर विशेष आहुतियां अर्पित की गईं। यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने स्वच्छ पर्यावरण, हरित जीवन एवं सामाजिक चेतना के लिए संकल्प लिया। वृक्षों को देव स्वरूप मानते हुए उनका पूजन किया गया एवं पौधों को मित्र अथवा पुत्र की भांति पालने का संकल्प दिलाया गया। यज्ञ में अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए यम गायत्री मंत्र से विशेष आहुतियां अर्पित की गईं। कार्यक्रम में परिषद चेयरमैन राहुल द्विवेदी, राजस्थान संयोजक कुलदीप सुरोलिया, प्रवीण शर्मा, मनीष गुप्ता, मनीष वर्मा, साहिल शर्मा, जस्सी सिंह, माल सिंह सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता अशोक कुमार शर्मा (संयोजक, पर्यावरण गतिविधि राजस्थान) और परिषद चेयरमैन राहुल द्विवेदी ने वृक्ष कथा के माध्यम से छायादार, औषधीय और फलदार पौधों के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिकाधिक पौधारोपण का आह्वान किया। इस अवसर पर परिषद द्वारा हरियाली के उपहार स्वरूप औषधीय पौधों का वितरण किया गया, साथ ही पक्षी घर एवं चुग्गा पात्र वितरित कर प्रकृति मित्र अभियान को बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दस पर्यावरण योद्धाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने कहा कि परिषद द्वारा आगामी मानसून में जयपुरवासियों को निशुल्क पौधे उपलब्ध करवाकर जनभागीदारी से हरियाली अभियान को गति दी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव