राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में विद्यार्थियों को निशुल्क बैग वितरण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सहयोग और प्रोत्साहन के उद्देश्य से हुआ आयोजन
जयपुर के राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय स्टाफ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मूक-बधिर छात्रों को प्रोत्साहित और सहयोग प्रदान करना था, जिससे विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया।
जयपुर। राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को निशुल्क बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
बैग वितरण से विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम प्रभारी अम्बिका वैष्णव व कृष्णा चौहान ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को बैग वितरित किए गए हैं तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Tags: Seth Anandilal Poddar Deaf School Free School Bag Distribution Jaipur Special Needs Students Welfare Jaipur Hearing Impaired Education Rajasthan Jaipur Government School Student Events Principal Dr Yogendra Singh Naruka Special Education Welfare Program Deaf And Dumb School Jaipur Student Support Initiatives Rajasthan Jaipur Educational News Updates
Related Posts
Post Comment
Latest News
08 Oct 2026 18:12:09
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की जिला परिषद और 104 पंचायत समितियों के लिए नामांकन प्रक्रिया...

Comment List